सक्षम पोजिटिव वूमेन संस्था द्वारा एडस दिवस पर एडवोकेसी कार्यक्रम रखा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
सक्षम पोजिटिव वूमेन संस्था द्वारा एडस दिवस पर एडवोकेसी कार्यक्रम रखा
अजमेर । सक्षम पोजिटिव वूमन नेटवर्क जो एक स्टेटलेबल नेटवर्क है , जो एच आई वी एडस के साथ जी रही महिला एवं बच्चों के लिए अजमेर जिले मे 2008 से कार्य कर रहा है । इस संस्था द्वारा विश्व एडस दिवस पर सी एफ ऐ आर संस्था के माध्यम से एक एडवोकेसी कार्यक्रम अजमेर मे रखा । जिसमे विधिक प्राधिकरण मे जो एचआईवी एडस के साथ जी रहे लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देकर लाभान्वित करवाता है । आयोजित कार्यक्रम मे एडस पीडित लोगो की पेंशन चालू करवाने , सरकारी बसो मे पास जारी करवाने , पालनहार योजना का लाभ दिलाने सहित सरकार द्वारा जारी अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाने मे मददगार है । इस कार्यक्रम मे आई सक्षम पाजिटिव वूमन नेटवर्क की महिला सदस्यों को संस्था की ओर से 50 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए । कार्यक्रम मे रजत गुप्ता समाज कल्याण विभाग से , हेल्थ जोधा से रामपाल जाट , सी एफ आर आनन्द , सुल्ताना , रामेश्वर आदि के साथ वूमन नेटवर्किंग से जुडी महिलाएं उपस्थित थी ।

