देरांठू के महात्मा गांधी राजकीय विधालय मे रिक्त सीटों पर प्रवेश 24 जून से
देरांठू के महात्मा गांधी राजकीय विधालय मे रिक्त सीटों पर प्रवेश 24 जून से
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी राजकीय विधालय ( अग्रेंजी माध्यम ) मे माध्यमिक शिक्षा राजस्थान , बीकानेर के आदेशानुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 मे कक्षाओं मे पडी रिक्त सीटों हेतू प्रवेश प्रक्रिया 24 जून से 28 जून दोपहर 12 तक रखी गई है । विधालय के संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विधालय मे कक्षा एक हेतू 20 , कक्षा तीन हेतू 4 ,कक्षा पांच हेतू 2 , कक्षा सात हेतू 5 व कक्षा आठ हेतू 12 विधार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है । जिसमे प्राप्त विधार्थियों के आवेदनों की लाटरी 29 जून को निकाल चयन किया जायेगा एवं 30 जून को विधालय मे प्रवेश करने वाले चयनित विधार्थियों के नाम बताये जाकर 1 जुलाई को प्रवेश दिया जायेगा । संस्था प्रधान ने बताया कि चयनित विधार्थियों को प्रवेश के समय माता पिता व स्वयं की आधार कार्ड की प्रतिलिपि ,
राशन कार्ड , जन आधार कार्ड की प्रतिलिपि के साथ छात्र की पासपोर्ट साईज की तीन फोटो , जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि साथ लाना है जानकारी दी ।

