राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न
राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिसमे 01 अक्टूबर को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा । जिसमे हजारो श्रद्धालु भाग लेगे । धाम पर आयोजित होने वाले नवरात्रा महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व हितेश चौधरी तहसीलदार नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक शुक्रवार को हुई । जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। तहसीलदार नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व करने हेतू निर्देश दिये गये । बैठक में विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी ,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया । जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में हितेश चौधरी तहसीलदार नसीराबाद, एम एन मंसूरी सहायक अभियन्ता सराधना, डा.नरेन्द्र कुमार एम.ओ न्यारा,ड़ॉ गुल्नाज आयुर्वेद चिकित्सक राजगढ़,विपुल सैनी कनिष्ठ अभियन्ता सराधना,आरीफ मौहम्मद,भौम सिंह चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन,राहुल सेन, अविनाश सेन,पदमचन्द जैन,प्रकाश रांका आदि मौजूद रहे। छठ मेल में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मध्यनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी । छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने तहसीलदार नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया।


