राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक
तहसीलदार नसीराबाद मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त
अजमेर । नसीराबाद के निकट राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 25 दिसम्बर को सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्थम्ब का 19वाँ स्थापना दिवस दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। धाम पर आयेजित होने वाले स्थापना दिवस को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व राकेश गुप्ता उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई । जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओम प्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को स्थापना दिवस से पूर्व व मंदिर कमेटी को सरकार द्वारा जारी की गई कोराना गाईड़लाईन की पूर्ण पालना करने हेतू निर्देश दिये गये । बैठक में विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई । पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया । जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो । उपखण्ड़ अधिकारी ने तहसीलदार नसीराबाद को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में राकेश गुप्ता उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, राजेश मीणा थानाधिकारी नसीराबाद सदर, राकेश कुमार तहसीलदार नसीराबाद, डा. घनश्याम मोयल बी.सी.एम.ओ पीसांगन, जितेन्द्र सिंह सहायक अभियन्ता पीएचईडी, बी.एस.शेखावत सहायक अभियन्ता सराधना, विपुल सैनी कनिष्ठ अभियन्ता सराधना,आरीफ मौहम्मद,देबूराम पटवारी राजगढ़,भौम सिंह चौकी प्रभारी,प्रकाश रांका, राहुल सेन, ओप्रकाश सेन, पदमचन्द जैन, संतोष चौधरी,बलराम गुर्जर,शकर मिस्त्री,राजू चावड़ा, सी. पी.मलकानी आदि मौजूद रहे।
स्थापना दिवस पर पुख्ता होंगे इन्तजाम: उपखण्ड अधिकारी
स्थापना दिवस में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए , कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी । स्थापना दिवस से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया।

