देरांठू मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर
देरांठू मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर
शिविर मे 130 पटटे वितरित किए
देरांठू । ग्राम देरांठू मे सोमवार को प्रशासन गांवो के संग शिविर पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । शिविर मे आये पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर , विधायक रामस्वरूप लाम्बा , श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर के साथ उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , तहसीलदार राकेश , रसद विभाग से नीरज जैन , जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी के साथ शिविर मे आये सभी अधिकारियों , कर्मचारियों का
पंचायत प्रशासन द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । शिविर मे राजस्व विभाग से गिरदावर लक्ष्मी नारायण तवंर , प्रशान्त शुक्ला , रामपाल एवं मुकेश राठौड़ , पटवारी धर्मेंद्र , ललिता , ऋचा , गिरधारी , विमल कुमार , विधुत विभाग से जेईएन जितेन्द्र यादव , आयुर्वेदिक विभाग से डा. नीता शर्मा , नर्स दीपिका , सहकारिता विभाग से भूपेन्द्र सिंह , गोपीलाल , पीएचडी विभाग से एईएन जितेन्द्र सिंह , श्रम विभाग से वसुन्धरा चौहान , आर एस आर टी सी विभाग से गणपत लाल , शिक्षा विभाग से संगीता तिवारी , दुर्गेश नन्दा , चिकित्सा विभाग से डा. धीरज बिलोनिया ,कमलूदीन , निकिता , संतोष गुर्जर व इन्द्रपाल कौर , महिला एवं बाल विकास से कृष्णा टेलर , कृषि विभाग से लक्ष्मी नारायण तंवर , अजय वैष्णव , पुलिस विभाग से शंकरलाल , वन विभाग से सत्यनारायण गुर्जर , श्रम विभाग से जितेन्द्र सिंह , आयोजना विभाग से रेखा मीणा , रमेश कुमार दायमा , पंचायत के सभी वार्ड पंच , आगंनबाड़ी कर्मचारी , शिक्षा विभाग के शिक्षक गणो ने भी शिविर मे सेवाएं प्रदान की । शिविर मे पात्र व्यक्तियों को कई वर्षों बाद आबादी के पटटे मिलने से चेहरे पर असीम खुशी व संतोष के भाव देखे गए । अब वे राज्य की सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे । शिविर मे 130 पटटे , 170 नामान्तरण , खातो का विभाजन 10 , दिव्यांग प्रमाण पत्र 3 , जाति व मूल निवास व अन्य प्रमाण पत्र 1167 , राजस्व रिकार्ड प्रतिलिपिया का वितरण 1581 व 279 सीमाज्ञान व आबादी भूमि के 3 प्रस्ताव के आवेदन प्राप्त हुए । शिविर मे 22 विभागों से आये विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने आकर सेवाएं दी ।
बैरवा बस्ती को मिलेगे पटटे
देरांठू के बैरवा बस्ती मे रहने वाले की भूमि सिवाईचक होने से पटटे नही मिल पा रहे थे । शिविर मे आये पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व शिविर प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने इस भूमि को आबादी मे घोषित करवाई । अब बस्ती के 150 परिवारों को भी पटटे मिल जायेंगे । शिविर प्रभारी गुप्ता ने ग्रामीणों से सरकारी भूमि पर किऐ अतिक्रमण स्वयं के स्तर पर हटवाने हेतू आग्रह किया है । जिससे गरीब परिवार जिनके मकानों के लिए जगह नही है , ऊन्हे भी रहने हेतू आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके । वरना प्रशासन कभी भी कार्यवाही कर व्याप्त अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर सकता है । जिसमे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है । शिविर प्रभारी ने बताया कि बीपीएल परिवारों की कन्या की विवाह मे 21 हजार से 51 हजार तक की सहायता सरकार देती है । इसका लाभ उठाये । पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव गुर्जर ने ग्रामीणों से ऐसे शिविरों से लाभ उठाने व सरकार द्वारा जारी योजनाओं से जुडने हेतू जानकारी ग्रामीणो को दी ।

