DESH KI AAWAJ

दिलवाडा मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

दिलवाडा मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर

शिविर मे 96 पटटे वितरित किए

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम दिलवाडा मे आज प्रशासन गांवो के संग शिविर पंचायत मुख्यालय पर सरपंच श्री मति मुन्नी देवी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । शिविर मे आये राजस्व मंत्री रामलाल जाट , अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चोधरी , पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक नसीराबाद महेन्द्र सिंह गुर्जर , श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर के साथ उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता का पंचायत प्रशासन ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । ग्राम पंचायत मे दिलवाडा , दिलवाडी व बेवन्जा गांव भी आते है ।शिविर के पूर्व बेवन्जा के ग्रामीणो ने शिविर प्रभारी को अवगत कराया कि बेवन्जा मे आबादी भूमि आरक्षित है । किन्तु ग्राम पंचायत को आवंटन नही है । जिस कारण से पटटे जारी नही किऐ जा रहे है । शिविर प्रभारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर मार्ग दर्शन प्राप्त किया । व विकास अधिकारी श्री नगर को पटटे जारी करने हेतू निर्देशित किया था । जिससे बेवन्जा के ग्रामीणों को भी शिविर मे पटटे जारी किए जा सके । शिविर मे पात्र व्यक्तियों को कई वर्षों बाद आबादी के पटटे मिलने से चेहरे पर असीम खुशी व संतोष के भाव देखे गए । अब वे राज्य की सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे । शिविर मे 96 पटटे , 166 नामान्तरण , राजस्व खातो का शुद्धिकरण 82 , खातो का विभाजन 4 , पीएम आवास 4, दिव्यांग प्रमाण पत्र 1 , रास्ते के प्रकरण 4 , गैर खातेदारी प्रकरण 18 , राजकीय आवंटन 3 , आबादी भूमि विस्तार 4 , जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 84 , अतिक्रमण कार्यवाही व सरकार चरागाह के 28 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया । जनप्रतिनिधि पीसीसी सचिव गुर्जर ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस शिविर के माध्यम से लाभ उठाने की बात कही । उपखण्ड अधिकारी गुप्ता ने शिविर मे आये सभी विभागो के माध्यम से ग्रामीणों मे जागरूक होकर अपना कार्य कराने हेतू प्रेरित किया । शिविर मे अन्य विभागों के कर्मचारी , शिक्षा कर्मी , आगंनबाडी कर्मचारियों के साथ ग्रामीण उपस्थित थे ।

admin
Author: admin