लोहरवाड़ा पंचायत मे अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पहुंचे जनसुनवाई मे
लोहरवाड़ा पंचायत मे अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पहुंचे जनसुनवाई मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में गुरुवार को अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त गजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जन सुनवाई की गई । जिनके साथ अति. जिला कलेक्टर किशोर कुमार , नसीराबाद उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे । जनसुनवाई शिविर मे ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम पंचायत के हनुतिया सहित सभी गांवों में जनता जल मिशन अंतर्गत पेय जल हेतु कनेक्शन किए गए थे । परंतु प्रभावशाली लोगों ने अवैध कनेक्शन ले लेने से पानी की आपूर्ति एंडटेल पर नही होने की शिकायत दी गई । वहीं ग्राम मे अनियमित , अघोषित विद्युत कटौती की भी शिकायत की गई । साथ ही ग्राम जसवंतपुरा के प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान को तालाब के डूब क्षेत्र में आंवटीत करने पर उसे निरस्त करने तथा ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित खसरा संख्या 517 में ही आवंटित करने का निवेदन किया गया । जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि डूब क्षेत्र के आंवंटन को निरस्त कर आगे की कार्यवाही करे ।
इसी प्रकार चरागाह भूमि पर अवैध ईंट भट्टे पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए ।
ज्ञात हो कि खेल मैदान और ईंट भट्टे पर कार्यवाही नही करने पर ग्रामीणों ने दो बार प्रशासन गांवों के संग कैंप के फॉलो अप कैंप का बहिष्कार किया था । जिस अब जाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए । जिस पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है तथा प्रशासन को धन्यवाद दिया । शिविर में नायब तहसीलदार राजेश किराड़ , गिरदावर मुकेश राठौड़ ,ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा सहित पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ , सरपंच माया देवी , समाजसेवी हागामी लाल माली ,जन समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट , रामलाल फौजी , पूर्णमल उदय सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे । अधिकारियों द्वारा तत्काल समस्या का निराकरण करने एव आवश्यक दिशा निर्देश देने पर सभी ग्राम वासियों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया ।


