DESH KI AAWAJ

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राठौड़ ने किया सेड़वा का दौरा

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राठौड़ ने किया सेड़वा का दौरा

दिव्यांग जगत / सेड़वा/ रघुवीर पंचारिया

फागलिया – अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जैतमाल सिंह राठौड़ ने मंगलवार रात्रि विश्राम सीमावर्ती क्षेत्र के सीनियर स्कूल जानपालिया में किया और बुधवार प्रातः विभिन्न विद्यालयों में प्रार्थना सभा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए ।
सीनियर स्कूल जानपालिया में टीम भावना के साथ विद्यालय में कार्यरत शिक्षको ने हरी दूब, वृक्षारोपण कार्य के साथ विद्यालय को भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विद्यालय के दृश्य को मनमोहक बना दिया।
जानपालिया विद्यालय की रौचक प्रार्थना सभा काबिले तारीफ थी ।
एडीओ राठौड़ ने संस्था प्रधान भारुराम चौधरी सहित विद्यालय परिवार को धन्यवाद प्रेषित किया ।
राठौड़ ने ब्लॉक के सारला, हरपालिया, भंवार, सेड़वा केंद्र पर चल रही सीनियर बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया ।

admin
Author: admin