DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे निवर्तमान शारदा मित्तल वाल गोमा के पत्र पर हुई कार्यवाही कालीमाई सड़क बनी

नसीराबाद मे निवर्तमान शारदा मित्तल वाल गोमा के पत्र पर हुई कार्यवाही कालीमाई सड़क बनी

शारदा मित्तल वाल ने जनहित मुद्दे को उठाने के लिए सभी समाचार पत्रों और पत्रकार जी का जताया आभार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र में नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष की सड़क निर्माण के लिए पत्र द्वारा मांग पर की गई कार्यवाही रंग लाई । कई माह से रुका हुआ कार्य कार्यवाही की मांग के मात्र 4 दिन में सड़क का हुआ निर्माण कार्य प्रारम्भ । गौरतलब है कि छावनी क्षेत्र में वर्षों से सडको का निर्माण नहीं हुआ । ज्यो तो करके निर्माण तो हुआ पर अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से लीपापोती शुरू हो गई और कई सड़कों के निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया । जिस पर क्षेत्र की जनहित समस्या को लेकर निवर्तमान शारदा मित्तल वाल ने सख्त कदम रखा और कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री , सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री,जिला कलेक्टर को जनहित समस्या से अवगत कराया । जनहित समस्या पर अधिकारियों को पत्र प्रेषित होने पर प्रशासनिक अधिकारी जागे व संबधित विभाग की कार्यवाही शुरू होने से कई माह बाद रुका हुआ कालीमाई सड़क का निर्माण शुरू हुआ । जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली । क्षेत्र वासियों द्वारा शारदा मित्तल वाल गोमा की कार्यवाही पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया ।प्रथम अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करती रहेगी और साथ ही इस जनहित मुद्दे को उठाने के लिए सभी समाचार पत्रों और पत्रकारो का भी धन्यवाद और आभार जताया। जिन्होंने अपने अपने समाचार पत्रो , डिजिटल मीडिया के माध्यम से इस जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया ।

admin
Author: admin