DESH KI AAWAJ

ब्याज मुक्त इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना पर शारदा मित्तलवाल के पत्र पर कार्यवाही

ब्याज मुक्त इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना पर शारदा मित्तलवाल के पत्र पर कार्यवाही

लाभार्थी को मिलेगी शीघ्र राहत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार द्वारा 50 हजार रूपए ब्याज मुक्त राशि के लिए इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना योजना लागू की गई । जिसके अंतर्गत नगर पालिका के साथ छावनी क्षेत्र को भी शामिल किया गया था ।आज तक छावनी क्षेत्र होने से मकान पर किसी प्रकार का लोन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता था । उक्त योजना शुरू होने पर 600 से भी अधिक आवेदन किए गए। लेकिन बैंको की अनदेखी के कारण कई माह बाद मात्र 67 लोगो को ब्याज मुक्त ऋण वितरण कर इति श्री कर लेने से क्षेत्र की जनता को लाभ नहीं मिल रहा है । वहीं महिलाओं को लोन नहीं मिलने से उच्च ब्याज पर समूह महिला लोन लेना पड़ रहा है । जिससे उनकी आर्थिक स्थति दयनीय हो गई । जिस पर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पालिका की नी.अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा द्वारा जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी को पत्र प्रेषित कर बैंको को निर्देशित करने के लिए निवेदन किया गया था । जिस पर प्रभारी अधिकार यू डी सेल कलेक्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रभारी अधिकारी एन यू एल एम नगर निगम अजमेर और अग्रणी जिला प्रबंधक को इंदिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति एवम् आमजन को अधिकाधिक लाभ दिलवाए जाने हेतु बैंको को सुनिश्चित कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिससे आवेदन करने वाले लाभार्थी को शीघ्र राहत मिलेगी।

admin
Author: admin