पुलिस थाना मुंडावर की कार्रवाई देसी पिस्टल जिंदा कारतूस सहित एक किया गिरफ्तार
पुलिस थाना मुंडावर की कार्रवाई देसी पिस्टल जिंदा कारतूस सहित एक किया गिरफ्तार
पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर
मुंडावर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे मिशन 100 अभियान के तहत जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नीमराणा व महावीर सिंह व्रतअधिकारी व्रत नीमराणा के सुपरविजन में मुंडावर थाना अधिकारी संजय शर्मा को मिशन के तहत बदमाशों एवं संदिग्ध वाहनों के विशेष निगरानी रखने एवं कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया। इस ही क्रम में 25जुलाई को पुलिस थाना मुंडावर द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी बालकृष्ण उर्फ गोलू पुत्र वीर सिंह जाति अहीर उम्र 21 साल निवासी मुड़िया खेड़ा थाना मुंडावर जिला अलवर को एक देसी पिस्टल तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए चांदपुर से मुड़िया खेड़ा को जाने वाले रास्ते पर बलदेव दास महाराज मंदिर के पास घूम रहा है जो की वारदात को अंजाम दे सकता है थाना अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
टीम विवरण
संजय शर्मा पुलिस थानाअधिकारी मुंडावर रविंद्र कुमार एएसआई नरेश कुमार संदीप कुमार सत्यपाल


