देसी कट्टे की नोक पर लूट के आरोपी गिरफ्तार
देसी कट्टे की नोक पर लूट के आरोपी गिरफ्तार
घर का भेदी लंका ढाए जैसी कहावत
रिपोर्टर सुरेश पारेता इटावा
इटावा 29 अक्टूबर कोटा जिले के इटावा कस्बे में दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी में देसी कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी सुधीर खाखल (21) व अजय सिंह उर्फ फटु (20) पाली थाना बलारा। जिला सीकर के निवासी दोनों आरोपियों को बापर्दा रखा गया इनके पास से बाइक व लूट हुआ मोबाइल बरामद किया पकड़े गए बदमाश 20 से 21 साल की उम्र के हैं इनमें से एक बदमाश पहले ही फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका सूत्रों के अनुसार ग्रामीण पुलिस ने दो बदमाशों को बूंदी जिले से पकड़ा
दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरे देसी कट्टे की नोक पर शाखा प्रबंधक व उसके सहायक कर्मचारी से करीब डेढ़ लाख के कलेक्शन की राशि लूट कर ले गए थे घटना के बाद फाइनेंस कर्मी दशहत में आ गए उन्होंने बाईपास तक लुटेरों का पीछा भी किया इसके बाद थाने में सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली राजस्थान व मध्यप्रदेश व क्षेत्र की सभी सभी सीमाओं को नाकाबंदी कर सील किया और 24 घंटे में कर दिया वारदात का खुलासा

