DESH KI AAWAJ

एबीवीपी प्रत्याशियों ने देरांठू सहित कई गांवो व शहर मे किया जनसम्पर्क

नसीराबाद छात्र संग चुनाव

एबीवीपी प्रत्याशियों ने देरांठू सहित कई गांवो व शहर मे किया जनसम्पर्क

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के श्री गोविन्द सिह गुर्जर महाविद्यालय मे छात्रसंघ चुनाव मे नाम वापसी के बाद मैदान मे डटे प्रत्याशियों ने महाविद्यालय मे पढने वाले छात्र छात्राओं के गांव गांव मे जाकर जनसम्पर्क कर प्रचार करना प्रारम्भ कर दिया । गुरुवार शाम को एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गजराज सिंह राणावत , महासचिव पद की प्रत्याशी अंजू कुमारी नागौरा , सयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी रोहित मेहरा ने छात्र छात्राओं के गांव गांव व शहर मे जाकर जनसंपर्क किया । वही एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि प्रकाश पूर्व मे निर्विरोध चुने जा चुके है । जनसंपर्क मे एबीवीपी प्रत्याशियों के साथ दिनेश चोधरी , पूर्व अध्यक्ष करण चौधरी , रणविजय सिह , शकंर चौधरी , उमेश मेहरा सहित कई छात्र साथ थे ।

admin
Author: admin