DESH KI AAWAJ

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। अवैध शराब की रोकथाम को लेकर थाना पुलिस के द्वारा एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी युवक सस्ते दामों में शराब को खरीद कर किसी वाहन की मदद से कहीं और ले जाने की फिराक में था। लेकिन अचानक पुलिस के पहुंच जाने से उसके मंसूबों पर पानी फिर गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
लाडनूं थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि निम्बी जोधा के पास नागौर रोड पर पुलिस गस्त कर रही थी। इस दौरान सड़क के पास एक युवक कार्टूनों के साथ खड़ा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि कार्टूनों में शराब भरी हुई थी। जिस पर पुलिस ने निम्बी जोधा के 28 वर्षीय नंदलाल पुत्र हरिराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 25 पेटी शराब की बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने निम्बी जोधा के एक ठेके से सस्ती रेट में शराब खरीदी थी। आरोपी युवक वाहन को किराए कर इन सभी कार्टूनों को चुरू ले जाने के फ़िराक में था। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वो चुरु में आयोजित एक शादी समारोह में इन सभी शराब से भरे कार्टूनों को बेचने वाला था। लेकिन समय पर गाड़ी नहीं मिलने के कारण पुलिस की नजर पड़ गई।
पुलिस गस्त में कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो के अलावा पुलिस कर्मी गोपाल राम, रामधन साख, नवीन कुमार, बाबूलाल, जलसिंह, जितेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल किरण मौजूद थे

admin
Author: admin