DESH KI AAWAJ

रिकवरी का काम करता था युवक , बदमाशों ने किया मर्डर

जयपुर। हरमाड़ा इलाके में देर रात एक युवक का शव मिला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोहामंडी के जंगल में पुलिस को युवक का शव मिला। जो खून से सना हुआ था। शव पर 6 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने के सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कजोड़मल सिंह (34) के रूप में हुई है। जो हरमाड़ा में आनंद विहार का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पहचान होने पर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा की आखिर मौत होने का कारण क्या है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक कजोड़मल सिंह रिकवरी के ऑफिस में काम करता था। कजोड़ से जुड़े हुए लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पैरों के निशान लिए गए। मृतक के शरीर पर 6 से ज्यादा गम्भीर चोट के निशान हैं। जो धारदार हथियार से किए गए हैं। आरोपी के शरीर के कई हिस्सों से खून भी निकल रहा था।

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मौका देखने पर पता चला की बदमाशों ने हत्या यहीं पर की थी। आरोपी पहले मृतक को यहां लेकर आए या उसे यहां पर बुलाया। फिर उसके साथ मारपीट शुरू की। इससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर सामने आ रहा है कि संभवत प्लानिंग के आधार पर मर्डर किया गया है। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूरा खुलासा होगा कि मर्डर की वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया गया।
देर रात पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पुलिस की ओर से मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वही पुलिस की ओर से हत्यारों की तलाश जारी है।

admin
Author: admin