DESH KI AAWAJ

नसीराबाद हाईवे के नजदीक मछली पकडऩे गया एक युवक डुबा

नसीराबाद हाईवे के नजदीक मछली पकडऩे गया एक युवक डुबा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के दिलवाडा के निकट विजयवर्गीय पेट्रोल पंप के पास तालाब मे मछली पकड़ने गये दो युवकों मे से एक युवक की डूबने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार पास स्थित रिको एरिया मे कार्य करने वाले दो युवक जिसमे एक युवक बिहारी व दुसरा युवक नेपाली था मछली पकड़ने आये । जिसमे एक युवक नेपाली की तालाब मे डूबने से मौत हो गई । सूचना मिलते ही नसीराबाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची । पानी गहरा होने पर मौके पर रेस्क्यू टीम को बुलाया । जिसने शव को बहार निकाला । शव को पुलिस ने नसीराबाद के मोर्चरी मे पहुचाया ।

admin
Author: admin