मऊ :प्रथम आगमन पर रोटरी क्लब के मण्डलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
- मऊ :प्रथम आगमन पर रोटरी क्लब के मण्डलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
संवाददाता : धीरज कुमार सिंह
रोटरी क्लब मऊ द्वारा रोटरी क्लब के मण्डलाध्यक्ष श्री समर राज गर्ग के जनपद मऊ प्रथम आगमन पर शारदा नारायन हास्पिटल के सभागार में स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिह सचिव श्री सचिन्द्र सिंह ,डा0 एकिका सिंह व अन्य सभी पदाधिकारीयो द्वारा श्री समर राज गर्ग को पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र,व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन डॉ0 एस0सी0तिवारी ने किया।इस अवसर पर श्री समर राज गर्ग सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जनपद में आकर रोटरी क्लब मऊ द्वारा जो स्नेह सम्मान मिला है उसका मै सदैव आभारी रहूगा। आगे उन्होने रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिह सचिव श्री सचिन्द्र सिंह के कार्याे की सराहना किये। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 संजय सिह ने कहा कि श्री समर राज गर्ग जी आपने जो अपने व्यस्त समय का जो बहुमुल्य समय निकाल कर हमे दिया है रोटरी क्लब मऊ उसका भूरी भूरी प्रसंशा करता है। आगे क्लब के सचिव सचिन्द्र सिंह ने सभा में उपस्थित सभी लोगो आभार प्रकट किया।

