नसीराबाद से अजमेर रोड बीर चौराहे के पहले एक चलती बाइक में अचानक लगी आग
नसीराबाद से अजमेर रोड बीर चौराहे के पहले एक चलती बाइक में अचानक लगी आग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद से अजमेर मार्ग के बीर चौराहे के पहले एक चलती बाईक मे अचानक लग जाने से बाइक पूरी तरह जलकर स्वाह हो गई। आग किन कारणों से लगी, कारणों का खुलासा नही हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक युवक बाइक पर नसीराबाद से अजमेर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ग्राम जाटिया के आगे बीर चौराहे से पहले चलती बाइक में अचानक आग लग गई। जिस पर बाइक चालक युवक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत बाइक को रोककर सड़क के साइड में खड़ा कर दिया और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सुनसान रोड पर आग बुझाने का कोई साधन नहीं होने पर बाइक की आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और बाइक धूं धूं कर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। बाइक में आग की घटना को देखकर मौके से गुजरने वाले वाहन चालकों की भीड़ लग गई।


