DESH KI AAWAJ

देरांठू मे उत्पाती बन्दर हुआ पिजंरे मे कैद युवाओं की टीम ने बनवाया था पिजंरा

देरांठू मे उत्पाती बन्दर हुआ पिजंरे मे कैद युवाओं की टीम ने बनवाया था पिजंरा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे मे एक बडे बन्दर के साथ पूरे परिवार के पांच सदस्यों ने देरांठू मे उत्पात मचा रखा था । घरो मे घुसकर खाने पीने के सामान उठा ले जाना , घरो की छतो पर से सूखने के लिए लटकाए कपडे उठा ले जाना , महिलाओं व बच्चों को डराने के साथ छत पर सूखाने के लिए रखे कपडे फाड देने से बच्चे , महिलाएं परेशान थी । पूर्व मे भी बन्दरों से परेशान वार्ड पंच राजकुमार पाटोदी के साथ कमल लक्षकार , कमल वैष्णव , मगंल वैष्णव , संजय सोनी आदि की टीम ने एक बडा पिजंरा बनवाया था । जिससे कई बन्दरों को पकड बाहर छोड के आये थे । अभी फिर आये एक बन्दर के परिवार ने ग्रामीणों का जीना हराम कर दिया था । युवा टीम ने फिर मगंलवार की सांय पिजंरा को सेट कर उसमे अंगुर , केले आदि रखवा छोड दिया । रात्रि मे लालच मे आया यह बडा बन्दर पिजंरे मे कैद हो गया । जिसे युवा टीम के राजकुमार पाटोदी , कमल , मगंल वैष्णव , आशिष , काना खाती , गोविंद आदि पीकप गाडी मे रख पुष्कर घाटी मे छोड आये ।

admin
Author: admin