डबरैला मे एक विवाहिता ने कुएं में कूद कर दी जान
डबरैला मे एक विवाहिता ने कुएं में कूद कर दी जान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद रामसर क्षेत्र के डबरेला गांव मे एक विवाहिता ने कुऐ मे कूदकर अपनी जान दे दी । जानकारी के अनुसार विवाहिता डबरैला निवासी राधा शर्मा की डेढ़ महीने पूर्व ही शादी हुई थी । राधा
सोमवार की रात को घर से लापता हो गई थी । जिसे चारो ओर ढुढने पर परिजनों को बेटी का शव सुबह गांव के ही एक कुएं में मिला ।
वही सूचना पर बोराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची । शव को ग्रामीणों की मदद से कुऐ से बहार सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया । वही मामले की जांच सरवाड़ एसडीएम को सौपी गई है ।

