भारत जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम के तहत अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा में विशाल जनसभा का आयोजन
पंडित पवन भारद्वाज/दिव्यांग जगत
हरसौरा।
पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की “भारत जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम के तहत अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत शहर में पैदल यात्रा निकाली जाएंगी, जिसको सम्पूर्ण जन सहभागीदारी से सफल बनाने हेतु राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने इसके लिए बानसूर विधानसभा क्षेत्र के आलनपुर, मल्लुवास, माजरा, नरूका बसई, हरसौरा, धीरपुर, नारोल, बावली का बास आदि गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों को पीले चावल बांटकर स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का दिया न्यौता। इस दौरान वहां छंगाराम सैनी ठेकेदार, ईश्वर सिंह राजपूत, भवानी सरपंच, अनिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामधन यादव, सरपंच भौंरेलाल पटेल, नरेश सैनी, देवेंद्र कुमावत, लीलाराम प्रजापत, भंवर लाल गुआरिया, भोलाराम कुम्हार, बिमल शर्मा, राजेश यादव, सुरेंद्र सरपंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


