ईटावा में पांच दिवसीय ई श्रम कार्ड का निशुल्क रजिस्ट्रेशन केम्प का आयोजन वीरेंद्र ट्रस्ट में होगा
ईटावा में पांच दिवसीय ई श्रम कार्ड का निशुल्क रजिस्ट्रेशन केम्प का आयोजन वीरेंद्र ट्रस्ट में होगा
रिपोटर। सुरेश पारेता
इटावा 11 अक्टूबर भारत सरकार की नई कल्याणकारी योजना ईश्रम योजना योजना का केम्प 5 दिवस के लिए ईटावा में श्री वीरेंद्र ट्रस्ट में आयोजन किया जा रहा है जिसमे ईटावा ओर ब्लॉक के सभी गांवो के लोगों के कार्ड के रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किये जायगे ईटावा कॉमन सर्विसेज सेंटर के संचालक इन्द्र कुमार जँगम ने बताया कि यह शिविर आम जनता के लिए बहुत उपयोगी हैं इसमे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं साथ ही लोगो को कार्ड की उपयोगिता भी बताई जायगी ओर लोगो को जागरूक किया जायेगा , सीएससी कोटा के अधिकारि भी इस केम्प में भाग लेंगे और लोगो को केम्प में बहुत सारी कार्ड से होने वाले फायदे लोगो तक पहुँचने का प्रयास सी एस सी द्वारा किया जायेगा केम्प में निरजंन यादव, जितेंद्र जेन,लोकेश भट्ट और विकास तुरावा टीम कोटा से ईटावा आकर लोगो को मार्गदर्शन ओर कार्ड के फायदे बतायगे ईटावा , जिला समयक लोकेश भट्ट ने बतया हैं की यह कार्ड श्रमिक को के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं आगामी सरकारी योजनान्तर्गत इस कार्ड को बहुत जरुरी कर दिया जायगा सभी मजदूरों से निवेदन किया है कि इस कार्ड को जरूर बनाये यह कार्ड असंगठित मजदूरों के लिए हैं सरकारी नोकरी ओर जो अर्द्ध सरकारी नोकरी वाले जो अपना पीएफ कटवाते है ओर जो अध्ययनरत विद्यार्थियों को योजना में नही जोड़ा गया है
भारत सरकार ने इस योजना का लाभ हेतु आयु वर्ग 16 से 59 तक रखा गया है आधार कार्ड बँक की डायरी ओर मोबाइल साथ मे लेकर आना अनिवार्य है
इस योजना में छोटे और सीमांत किसान फेरी मजदूर आशा कार्यकर्ता फल सब्जी विक्रेता ऑटो चालक समाचार पत्र बेचने वाले प्रवासी मजदूर पशु पालक छोटे दुकानदार बीड़ी बनाने वाले कामगार मकान बनाने वाले श्रमिक कारीगर खेतो में काम करने वाले लेबर ओर छोटी बड़ी दुकानों पर कार्य करने वाले कार्य सहायक ओर अन्य लोगो को इस योजना में जोड़ा गया हैं।

