आग:डेकवा में छप्परपोश घर मे लगी आग, नकदी व फसल जलकर खाक
आग:डेकवा में छप्परपोश घर मे लगी आग, नकदी व फसल जलकर खाक
राकेश अग्रवाल संवाददाता
सवाई माधोपुर। डेकवा गांव में छप्परपोश में आग लगने से हुआ नुकसान
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के डेकवा गांव में सोमवार को एक छप्परपोश घर मे अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्परपोश में रखे 70 हजार रुपए व अनाज जलकर खाक होने का मामला सामने आया है।
इसको लेकर पीड़ित देशराज मीना ने बताया कि सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से छप्परपोश में आग लग जाने से 70 हजार रुपए की नकदी, 15 बोरी अनाज , 9 बोरी सरसो की फसल समेत मवेशी व अन्य सामान जल गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वही मौके पर पहुंच पटवारी द्वारा नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है


