राजगढ़ धाम पर वर्षगांठ से पूर्व नजर आया मेले जैसा माहौल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
राजगढ़ धाम पर वर्षगांठ से पूर्व नजर आया मेले जैसा माहौल
अजमेर । राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में भैरव भक्त मण्डल के सदस्यो की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे महाराज ने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 19वी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। महाराज ने आने वाली भीड को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ महिलाओं व पुरूषों को बाबा भैरव व माँ कालिका के दर्शन हेतु अलग-अलग बेरिकेटिंगों से प्रवेश देने की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व विशेष चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शनिवार 25 दिसम्बर को मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 19वीं वर्षगांठ कोविड-19 की सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना करते हुए मनाई जायेगी। वर्षगांठ को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल ने तैयारियाँ पूर्ण कर ली है। वर्षगांठ से पूर्व रविवार को धाम पर श्रद्धालुओ की भीड का आलम इतना था कि श्रद्धालुओ की संख्या 15 हजार के आकडे को भी पार कर गई ओर मैले जैसे माहौल नजर आ रहा था । भीड को नियंत्रित करने के लिये पुलिस जवानो को काफी मशक्कत करनी पडी।
रविवारीय मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवारीय मेले के अवसर पर भैरवधाम पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने धाम पर चल रहे नशामुक्ति महाअभियान में लगभग 3500 श्रद्धालुओ ने चम्पालाल महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से बीड़ी-सिगरेट, गुटका, ड़ोड़ा पोस्त, अफीम, चरस, गांजा, शराब, चोरी व अपराध को अपने जीवन मे दुबारा नही करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने भी नशा त्यागने के लिये बढ चढ कर संकल्प लिया। धाम पर हजारो श्रद्वालुओं के साथ व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, अविनाश सैन, राहुल सैन,प्रकाश रांका, पदमचन्द जैन, सुरेश खण्ड़ेलवाल,शंकर मिस्त्री,सुरेश गुर्जर,पुनित,कमल, रामप्रसाद जाग्रत, आदि ने व्यवस्थाओं को सम्भालने के लिये मोजूद थे।

