DESH KI AAWAJ

देरांठू में तालाब में नहाने उतरे एक बच्चे की डूबने से हुई मौत

देरांठू में तालाब में नहाने उतरे एक बच्चे की डूबने से हुई मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में तेज पड़ी गर्मी पर गांव के बहार स्थित सिघालिया तालाब में नहाने गये बच्चों में से एक बालक की डुबने से मृत्यु हो गई। जानकारी देरांठू के ढाबा मोहल्ले के कुछ बच्चे गांव के बहार स्थित सिघालिया तालाब में नहाने गये थे । जिसमें अभिषेक (6) पुत्र सत्यनारायण पापडिया पानी में डूब गया। बच्चों के द्बारा गांव में आकर कहने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फिर ग्राम के कुछ युवकों ने तालाब में जाकर बच्चे को ढुढा। जहां बच्चा मिल गया । ग्रामीण तत्काल बच्चे को लेकर नसीराबाद चिकित्सालय लेकर आये । लेकिन बच्चे की मृत्यु हो गई। वही परिवार जनों की सहमति पर पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

admin
Author: admin