DESH KI AAWAJ

झडवासा से बान्दरवाडा हाईवे 48 पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, कार में सवार हुये घायल

झडवासा से बान्दरवाडा हाईवे 48 पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, कार में सवार हुये घायल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद भीलवाड़ा के हाइवे 48 पर झड़वासा से बांदनवाड़ा की तरफ एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक कार खड़े ट्रक में घुस गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हाइवे 48 पर कुंडली से उदयपुर जा रहा एक ट्रक खड़ा था की नीमराणा से अहमदाबाद जा रही एक कार इस खड़े ट्रक में घुस गई । जिससे कार का इंजन डेमेज हो गया कार चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही सरपंच भँवर सिंह गौड और पुलिस चौकी झड़वासा से उपनिरीक्षक डूंगाराम और सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचकर घायलो को बहार निकाला । वही दुर्घटना मे कार चालक के मामूली चोट आई ।

admin
Author: admin