लोहरवाड़ा राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर सरपंच माया देवी की अध्यक्षता में प्रशासन गांवो के संग का शिविर आयोजित किया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
लोहरवाड़ा राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर सरपंच माया देवी की अध्यक्षता में प्रशासन गांवो के संग का शिविर आयोजित किया गया
अजमेर जिले के लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी केन्द्र पर मे आज सोमवार को सरपंच माया देवी की अध्यक्षता मे प्रशासन गांवो के संग शिविर आयोजित किया गया ।
शिविर मे अतिरिक्त संभागी आयुक्त गजेन्द्र सिंह राठौड़ , अपर जिला समन न्याया धीश रामपाल जाट व शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , श्रीनगर पंचायत समिति विकास अधिकारी ताराचंद , तहसीलदार राकेश कुमार , नायाब तहसीलदार राजेश , पंचायत प्रचार प्रसार अधिकारी रामदेव लखारा , महिला बाल विकास विभाग से कृष्णा ट्रेलर , रसद विभाग से रमेश कुमार जाट , विद्युत विभाग से एईएन जितेंद्र यादव , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत देतवाल , कृषि विभाग से सीमा व लक्ष्मीनारायण तवंर , आयुर्वेद चिकित्सा विभाग से डॉक्टर अनीता देवी , वन विभाग से सत्यनारायण गुर्जर , जल विभाग से एईएन जितेंद्र सिंह , सहकारी समिति से जगदीश माहेश्वरी , राजस्थान परिवहन विभाग से सुनील कुमार , राजस्व विभाग से गिरदावर अशोक मीणा , हल्का पटवारी धर्मेश सैनी , कैलाश खटीक , मुकेश राठौड़ , आदित्य सिंह , चिकित्सा विभाग से डॉक्टर राजीव जैन सहित 22 विभागों को के अधिकारी व कर्मचारीयो ने ग्रामीणों के कई कार्य कर राहत प्रदान की ।
शिविर मे अति० सभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आव्हान किया । जिसमें आपसी सहमति से जमीने के बटवारे, चिरंजीव योजना से जुड़ना , आपसी विवाद का निपटारा , राशन , पेन्शन आदि योजनाओं का लाभ लेने हेतु आह्वान किया ।
शविर मे अपर जिला न्यायाधीश रामपाल जाट ने कानूनी जानकारी देते लोगों को आपसी विवाद ग्राम मे ही आपसी सहमति से सुलझाने व बाल विवाह, मृत्यु भोज नहीं करने व पुरानी कुरुतियों को छोड़ने की अपील की ।
उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने आम रास्ते का सीमाज्ञान व भूमी बटवारे पर जोर दिया । विकास अधिकारी ताराचंद जाट ने अधिक से अधिक पट्टे लेने, शौचालय निर्माण करने व नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के
लिए आव्हान किया। पधारे हुए अथितियो का समाजसेवी हगामीलाल व पंचायत द्वारा माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया । अतिरिक्त संभागीय आयुक्त का उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ , पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर का समाजसेवी हगामी लाल माली , उपखण्ड अधिकारी राकेश गुप्ता का जगदीश महेश्वरी , विकास अधिकारी का पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस मौके पर वार्ड पंच मोहन शर्मा , जनसमाज सेवक प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट , नंदकिशोर सैनी , विनोद सैनी आदि सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया ।
शिविर में सामाजिक न्याय विभाग, जनसेवा विभाग , वन विभाग , शिक्षा विभाग , राजस्व विभाग , बिजली विभाग , पंचायत राज विभाग , कृषि एवं उद्यान विभाग सहित कुल 22 विभागों ने अपनी भागीदारी निभाई । शिविर में
बटवारा 49, पट्टे 84, नामांककरण 294, नामशुद्धीकरण 39, पीएम आवास योजना 13, चिरंजीवी योजना में 2, सहित रेल्वे लाइन को निरस्त करवा कर से सिवाईचक करवाने , लांगरा सिवाईचक भूमि को सार्वजनिक करने , माली मोहल्ले में सिवायचक भूमि को आबादी मे करवाने आदि कार्यों का प्रस्ताव भी शिविर मे आये उपखण्ड अधिकारी को दिया गया ।

