DESH KI AAWAJ

अजमेर के केकडी मे 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 12 लोग दबे : तीसरी मंजिल की छत डालने के दौरान हादसा, 11 लोग गंभीर घायल,एक की मौत

अजमेर के केकडी मे 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 12 लोग दबे : तीसरी मंजिल की छत डालने के दौरान हादसा, 11लोग गंभीर घायल,एक कि मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के केकडी में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। केकडी के अजमेर रोड़ पर 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से दर्जनभर लोग दब गए। बचाव व राहत कार्य शुरू कर 11 लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया है। यह छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी कई और के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था । कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है । जांच में सामने आया कि अजमेर जिले के केकड़ी में मौके पर कॉमर्शियल बिल्डिंग बन रही थी। यहां शुक्रवार को तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है।
ये 6 लोग हुए घायल -: मुन्ना खान, निवासी खाईगढ़ पुरानी केकड़ी. कैलाश निवासी पारा, संजू, निवासी पारा, सोनिया निवासी गुलाब गांव, माया निवासी कोहड़ा, मनोज निवासी कोहड़ा हादसे में घायल हो गई। मौके पर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान, घनश्याम शर्मा, डीएसपी खींव सिंह, नगर पालिका चेयरमैन कमलेश कुमार साहू, तहसीलदार राहुल पारीक, थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय, सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत सैनी सहित सिविल डिफेंस और पुलिस का जाप्ता मौजूद है।

admin
Author: admin