बनेठा में बिजली के करंट की चपेट में आने एक महिला की हुई मौत – 12 वर्षीय बच्चा झुलसा।
बनेठा में बिजली के करंट की चपेट में आने एक महिला की हुई मौत – 12 वर्षीय बच्चा झुलसा।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।
उनियारा/टोंक ।
उनियारा उपखंड क्षेत्र के बनेठा में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई तथा मां को बचाने के प्रयास में बच्चा भी झुलस गया। बनेठा थाना एएसआई सुरेश चौधरी ने बताया कि बनेठा निवासी मनभर देवी (40) पत्नी विकास स्वामी सुबह करीब 8 बजे स्नानघर में नहाकर तार पर धुले हुए कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान कपड़े सुखाने के लिए स्थित तार में अर्थिंग बनकर करंट आ गया। जिससे मनभर देवी झुलस गई । विवाहिता महिला की चीख पुकार सुनकर उसका बेटा लक्की उर्फ उज्जवल (12) दौड़कर आया और उसे बचाने लगा। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। बाद में परिवार के अन्य लोगों को पता लगा तो उन्होंने मैन स्विच ऑफ कर बिजली बंद की। परिजन गंभीर रूप से घायल दोनों मां-पुत्र को बनेठा सीएचसी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा दोनों की हालत गंभीर होने से टोंक सआदत्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान मनभर देवी की मौत हो गई।मृतक मनभर देवी के शव का बनेठा थाना पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक महिला के दो पुत्र हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं। जिनके सिर से मां का साया उठ गया।


