नसीराबाद के निकट मोतीपुरा और निजामपुरा में मनाया वार्षिकोत्सव
नसीराबाद के निकट मोतीपुरा और निजामपुरा में मनाया वार्षिकोत्सव, *
किया भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट ग्राम पंचायत झड़वासा के ग्राम मोतीपुरा और निजामपुरा में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ।
पीईईओ कौशल्या यादव ने बताया की शुक्रवार को अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा और प्राथमिक विद्यालय निजामपुरा में सरपंच भँवर सिंह गोड की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त दोनों कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि नसीराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और विशिष्ट अतिथि श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर , कांग्रेस के युवा नेता हरेंद्र गुर्जर व पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर थे । इस अवसर पर विधालय मे रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे विद्यार्थियों ने देश भक्ति और होली के गीत, संगीत और नृत्य से समा बांध दिया । कार्यक्रम मे भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र छात्राओं का मोमेंटो देकर सम्मान भी किया गया।
इस मौके निजामपुरा विद्यालय से शिक्षिका किरण गोदारा और प्रियंका यादव की प्रेरणा से डेयरी अध्यक्ष भामाशाह पुखराज पोसवाल ने विद्यालय में प्रिंटर भेट किया ।
इसी तरह मोतीपुरा विद्यालय में भी कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बलदेव की प्रेरणा से भामाशाह मनीष यादव ने आठ दीवार घड़ियां और उर्मिला जांगिड़ की ओर से हजार लीटर पानी टँकी, 2100 रुपये पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, 1100 रुपये वार्ड पंच कालू जाट व 1100 रुपये कैलाश ज्याणी, 1100 रुपये का कृष्णावतार गुर्जर ने नकद सहयोग दिया।
प्रधान कमलेश गुर्जर और सरपंच भँवर सिंह गौड ने मोतीपुरा व निजामपुरा में अगले वार्षिकउत्सव तक दोनों विद्यालयों में ब्लॉक और दीवारें ऊंची कराने व मोतीपुरा विद्यालय में प्रधानाध्यापक लगाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन हेमराज मेघवंशी और उर्मिला ने किया । इस मौके पर दोनों विद्यालय के समस्त ग्रामवासी व बच्चे उपस्थित थे।


