आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता , सहायिका , आशा सहयोगिनी एवं शिशु पालना गृह कार्यक्रताओं के मानदेय मे हुई वृद्धि
आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता , सहायिका , आशा सहयोगिनी एवं शिशु पालना गृह कार्यक्रताओं के मानदेय मे हुई वृद्धि
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्बारा 28 फरवरी को पेश किए बजट मे क्रम सख्या 128 के अनुसरण मे आगंनबाडी कार्यक्रर्ता , मिनी कार्यक्रर्ता , सहायिका , सहयोगिनी एवं शिशु पालना गृह कार्यक्रताओं को देय मानदेय की दरो मे ( शत प्रतिशत राज्य निधि मद से 20 प्रतिशत वृद्धि ) की घोषणा की दी । जिसकी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई । जिसमे प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास राजस्थान , जयपुर द्बारा मानदेय वृद्धि की सूची जारी की गई । जिसमे आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता जो नाँन मेट्रीक है उसे पहले 7732 रुपए मिलते थे , अब उन्हें 8391 रुपए । नाँन मेट्रीक जिन्हे 5 वर्ष का अनुभव है को पहले 7766 रुपए अब 8425 । नाँन मेट्रीक जिन्हें 10 वर्ष का अनुभव है , उसे पहले 7800 रुपए अब 8460 । मेट्रीक को पहले 7800 रुपए अब 8460 । मेट्रीक जिन्हें 5 वर्ष का अनुभव है उसे पहले 7834 रुपए अब 8495 । मेट्रीक जिन्हें 10 वर्ष का अनुभव है ,उसे पहले 7869 रुपए अब 8530 मिलेंगे । वही मिनी आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता को पहले 5975 रुपये अब 6470 । आगंनबाडी सहायिका को पहले 4450 रुपए अब 4890 रुपए । आशा सहयोगिनी को पहले 2970 रुपए अब 3564 रुपए वही शिशु पालना गृह कार्यक्रर्ता को पहले 3000 रुपए अब 3600 रुपए बढ कर वेतन मिलेगा । आगनबाड़ी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर क्षेत्र की समस्त आगंनबाडी महिलाओं ने मुख्यमंत्री गहलोत का हाद्बिक आभार व्यक्त किया है ।

