DESH KI AAWAJ

राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स की कस्बे में सोमवार से शुरुआत   

राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स की कस्बे में सोमवार से शुरुआत   
 
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत /अलवर

                          मुड़ावर अलवर       सोडावास 7 मार्च  सोमवार कस्बे में  ज्ञान कुटीर इंस्टीट्यूट पर राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाया जा रहा निशुल्क आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत विद्यार्थियों को किताबें आईडी कार्ड एवं पाठ्य सामग्री देकर किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि बृजमोहन शर्मा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता रहे ।  इंस्टिट्यूट के संचालक आभास शर्मा ने कहा की महिला शिक्षा के बिना समाज की उन्नति की कल्पना नहीं की जा सकती है ।  एक महिला अगर शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है । महिलाओं की शिक्षा समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है । इस मौके पर पंकज शर्मा दिल्ली पुलिस ,व्याख्याता राहुल यादव, सहायक अध्यापक महेश सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे , महिलाएं निशुल्क कंप्यूटर कोर्स की तैयारी करते हुए

admin
Author: admin