दिव्यांगजनो के लिए 3 दिन चलेगा चिन्हीकरण शिविर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व गेल इंडिया लिमिटेड, आर. ई. सी. एल द्वारा नि:शुल्क उपकरण हेतु चिन्हीकरण शिविर का आयोजन
सुखराम मीणा/ दिव्यांग जगत
जयपुर- श्रीमान जिला कलेक्टर की पहल पर गेल इंडिया लिमिटेड एवं आर.ई.सी.एल (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) द्वारा सी.एस.आर.के तहत नि:शुल्क भारतीय कृत्रिम उपकरण निर्माण निगम अल्मीको मोहाली पंजाब के मार्फत दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल आदि सामग्री हेतु चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जयपुर जिले के 80% से 100% तक के चलन नि:शक्तता वाले दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइड/ ट्राई साइकिल/ बैटरी चलित व्हीलचेयर/ स्मार्टफोन/ टेबलेट वितरण के लिए चयनित किया जाएगा!
अतः निम्नानुसार शिविर स्थल आयोजित किया जा रहा है, साथ ही दिव्यांगजन अपने साथ अपना आधार कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट फोटो लेकर आए और निम्नलिखित नि: शुल्क उपकरण मे अपना नाम पंजीकृत कराये!

दिनांक 07-03-2022 से 09-03-2021
चिंहित स्थान-:
राजकीय छात्रावास,बापू आश्रम, जालूपुरा,-जयपुर

