दक्ष प्रजापति समाज की रामपुरा धाम पर श्री यादे मंदिर में संपन्न हुई बैठक
दक्ष प्रजापति समाज की रामपुरा धाम पर श्री यादे मंदिर में संपन्न हुई बैठक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लोहरवाड़ा के रामपुरा धाम पर यादे मां की मूर्ति स्थापना व कलश यात्रा के उपलक्ष में दक्ष प्रजापति समाज की रविवार को मीटिंग आयोजित हुई ।गादीपति रामपुरा धाम के उपासक रतन लाल प्रजापति की सानिध्य में हुई बैठक मे 84 गांव मण्डल अध्यक्ष बिजाराम प्रजापति ने मां यादे मंदिर के संपूर्ण निर्माण कार्य का दक्ष प्रजापति बंधुओं को जानकारी देकर किऐ गये निर्माण कार्यों से अवगत कराया । आयोजित बैठक मे श्रीयादे मंदिर अध्यक्ष रामपुरा धाम गोपाल मारवाड़ा नसीराबाद , दीपक धुवाणिया, सुरेश कुमार मारवाड़ा ने अपने विचार रखे।
दक्ष प्रजापति 84 मंडल के संपूर्ण ग्रामवासियो के सहयोग से 14 मई से मां यादे मंदिर की मूर्ति स्थापना , कलश यात्रा के उपलक्ष में दक्ष प्रजापति बंधुओं ने अपना अपना संपूर्ण योगदान दिया। वह कार्यक्रम को सफल व सुन्दर बनाने हेतू समाज के भामाशाहों ने आयोजन हेतू बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर सौरभ कुमार , कृष्ण गोपाल अग्रवाल धाम कोषाध्यक्ष , भीम प्रजापत , मिश्री खेड़ी , नाथू प्रजापत , गोगा प्रजापत , रामकरण प्रजापत , मंगल प्रजापत , छोटू प्रजापत , रामस्वरूप प्रजापति , सत्यनारायण प्रजापत , सांवर लाल प्रजापत , गणेश प्रजापत , रामा प्रजापत , ग्यारसी लाल प्रजापत , ओमप्रकाश प्रजापत , नंद लाल प्रजापत , मोहन प्रजापत , जीवराज प्रजापत , गोपाल प्रजापत , रामधन प्रजापति कल्याणपुरा, श्री किशन प्रजापति , नाथू प्रजापत , महावीर प्रजापत, राजू प्रजापत नसीराबाद, सत्यनारायण लुणिया , नोरत प्रजापत बड़गांव , पप्पू प्रजापत माधोपुरा, हरिराम प्रजापत , बनवारी लाल प्रजापत , लक्ष्मण प्रजापत सहित कई समाज बन्धु बैठक मे उपस्थित थे ।


