भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने अभिनव का किया अभिनन्दन
भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने अभिनव का किया अभिनंदन………..
अलवर शाहजहांपुर /पंडित पवन भारद्वाज
आज चौबारा गांव में यूक्रेन से स्वदेश लौटे अभिनव सिंह चौहान का भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने साफा पहनाकर अभिनंदन किया । जिलाध्यक्ष ने यूक्रेन में पढ़ रहे भारत के विद्यार्थियों कुशलतापूर्ण पहुंचने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार प्रकट किया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली भारत सरकार विश्व समुदाय में भारत का गौरव बढ़ा है । पूरे जिले भर में यूक्रेन से स्वदेश लौट रहे विद्यार्थियों से पार्टी के पदाधिकारी वार्तालाप कर रहे हैं । और उनके घर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया जा रहा है । हमारे देश के केंद्रीय मंत्री यूक्रेन से लगते हुए चारों देशों से भारत के नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं । स्वदेश लौटे विद्यार्थी अभिनव सिंह चौहान ने यूक्रेन से भारत लौटने की पूरी जानकारी दी। और भारत सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया । साथ ही कहा आज हमें भारतीय होने पर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है । भारत के नागरिक होने के नाते मोदी सरकार के अथक प्रयासों से से कुशल देश वापसी होने पर मैं सभी देशवासियों का आभार प्रकट करता हूं । एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव व जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया सोशल मीडिया जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज के द्वारा अभिनंदन करने पर मैं आभार प्रकट करता हूं । इस अवसर पर प्रवीण चौहान विजयपाल सिह हनुमान शेखावत विपिन शर्मा अभिषेक चौहान सौरव चौहान राहुल चौहान हरीश कुमार एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


