भटियाणी जी एस एस से मोटरसाईकिल चोरी
भटियाणी जी एस एस से मोटरसाईकिल चोरी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के भटियाणी बालाजी रोड पर स्थित जी एस एस मे कार्यरत एक संविदाकर्मी की मोटरसाईकिल चोरी हो गई । जानकारी के अनुसार जी एस एस मे देरांठू निवासी करण पुत्र लादू जाट संविदाकर्मी के रुप मे कार्यरत है । बुधवार को दिन मे 2 बजे के करीब जी एस एस पर मोटरसाईकिल हीरो एस एफ डीलक्स जिसका नम्बर आर जे 01, जी एस 3772 है , खडी कर अन्दर पावर हाउस के आफिस मे गया । आधे घण्टे बाद बहार आने पर देखा तो मोटरसाईकिल नही मिली । इधर उधर देखा , जी एस एस बहार तक देख कर आने पर मोटरसाईकिल नजर नही आई । मोटरसाइकिल उसके भाई रामनिवास पुत्र लादु के नाम पंजीकृत है । इस सम्बन्ध मे रामनिवास ने अज्ञात चोर के विरुद्ध नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है । वर्तमान मे नसीराबाद क्षेत्र मे काफी मोटरसाईकिल चोरी हो चुकी है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरो के विरुद्ध कारवाई प्रारम्भ कर दी है ।

