DESH KI AAWAJ

सीएम गहलोत के खिलाफ दिव्यांगों का फूटा गुस्सा,दिव्यांग परेशान

जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर बजट में दिव्यांगजनो को निराश किया हैं। 23 फरवरी को जब राजस्थान विधानसभा में बजट पेश किया गया तो दिव्यांगों को सरकार से उम्मीद थी कि उन्हें बजट में कुछ मिलेगा,लेकिन दिव्यांगों को निराशा हाथ लगी।

आज 3 मार्च को भी जब मुख्यमंत्री बजट भाषण पर बोल रहे थे तो दिव्यांगों को लगा कि आज घोषणा होगी लेकिन नही हुई। 1 मार्च को जब विशेष योग्यजन आयुक्त के नेतृत्व में दिव्यांगों का दल सीएम से मिला एवं दिव्यांग जगत के संपादक उत्तम जैन ने मुख्यमंत्री को पेंशन बढ़ोतरी के बारे में भी अवगत करवाया था। एक समय तो ऐसा लगा था कि राजस्थान के दिव्यांगो को इस बजट में राहत मिलेगी एवं दिव्यांगजनो की पेंशन बढ़ोतरी होगी लेकिन ऐसा नही हुआ। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ दिव्यांगजनो में भारी गुस्सा हैं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दिव्यांग अपना रोष प्रकट कर रहे हैं।

4 मार्च को लाइव रहेंगे उत्तम जैन

दिव्यांग जगत के संपादक उत्तम जैन कल 8 बजे दिव्यांग जगत के फेसबुक पेज के माध्यम से प्रदेश के दिव्यांगजनो के साथ संवाद करेंगे।

https://www.facebook.com/DivyangJagat/

इस लिंक को फॉलो करके आप जुड़ सकते हैं।

admin
Author: admin