DESH KI AAWAJ

राजस्थान के लाखों दिव्यांगो को उम्मीद, आज हो सकती हैं बड़ी घोषणा ?

जयपुर। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पर बोलेंगे एवं कुछ वर्गों को राहत प्रदान कर सकते हैं। राजस्थान के लाखों दिव्यांग मुख्यमंत्री की तरफ उम्मीदों से देख रहे हैं। दिव्यांगों का मानना हैं कि सरकार आज दिव्यांगजनो के हित मे कुछ घोषणा जरूर करेगी,जिसमे पेंशन बढ़ोतरी हो सकती हैं।

अभी मंगलवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से दिव्यांगो का दल मिला था तो वहां पर भी सीएम को इस विषय पर अवगत करवाया गया था। पिछले 6 वर्षों से दिव्यांगजनो की पेंशन बढ़ोतरी नही हुई है। 750 रुपये में इस महंगाई में दिव्यांग का गुजारा कैसे हो सकता हैं।

admin
Author: admin