नसीराबाद बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव कमेटी का किया स्वागत
नसीराबाद बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव कमेटी का किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद बार एसोसिएशन के गत 25 फरवरी को विभिन्न पदों पर सम्पन्न हुए चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को चुनाव कमेटी के एडवोकेट एमजे राजकुमार, महेश मेहरा, हेमंत कुमार प्रजापति, नवाब कुरैशी के द्वारा निष्पक्ष पारदर्शी व सुनियोजित तरीके से बिना किसी दबाव और प्रभाव में आए चुनाव संपन्न कराए जाने पर बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष फारुख खान खत्री, उपाध्यक्ष कमलेश गुर्जर ,सचिव आशीष अजमेरा, संयुक्त सचिव परमेश्वर सिंह ,कोषाध्यक्ष तारीक सोहेल, पुस्तकालय अध्यक्ष रमेश सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक जैन, दीपेंद्र सिंह गुर्जर, मोहम्मद वसीम ,राजेश गोमा ने चुनाव कमेटी का माला पहनाकर स्वागत किया । तथा शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ।वही चुनाव कमेटी के द्वारा भी निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बार के विकास एवं वकीलों में कार्य करने हेतु आग्रह किया । साथ ही चुनावी प्रक्रिया में चुनाव कमेटी का सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और निर्वाचन कमेटी ने भी निर्वाचित पदाधिकारियों का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया।


