कोविड योद्धा जितेन्द्र सिंह चौहान एवं गिर्राज शर्मा को मिला सम्मान
कोविड योद्धा जितेन्द्र सिंह चौहान एवं गिर्राज शर्मा को मिला सम्मान
दिव्यांग जगत / जयपुर
जयपुर।कोरोना के प्रकोप से सुरक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत केशव विद्यापीठ समिति जामडोली जयपुर द्वारा संचालित शंकरलाल धानुका विद्यालय में विद्यार्थियों व स्थानीय नागरिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के शिविर का आयोजन किया गया। जनता कॉलोनी जयपुर स्थित टीम के डॉक्टर शोएब, सहयोगी नर्सिंग कर्मियों के द्वारा टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्रिंसिपल धीरज जोशी ने बताया कि इस तरह के शिविरों से समाज मे जागरूकता आती हैं एवं जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उनके लिए यह एक अवसर होता हैं। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह चौहान, गिर्राज प्रसाद शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। इस शिविर में ओमेंद्र सिंह ,राजेश चंदेल की अहम भूमिका रही।


