दिव्यांगजन 5 मार्च तक करवाए रजिस्ट्रेशन,निःशुल्क मिलेंगे उपकरण
वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनो 5 मार्च तक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु करवाएं रजिस्ट्रेशन
भगवत शर्मा/दिव्यांग जगत
जिला उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रधान श्याम लाल पुनिया के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिको व दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रेडक्रास सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर शर्मा व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के काउंसलर राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि जिला उपायुक्त श्री श्याम लाल पूनिया के दिशा निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर के सहयोग से एक मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 मार्च है तब तक इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं । उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र सीएससी पर पंजीकरण करवाएं जो कि निशुल्क होगा । वरिष्ठ नागरिक ये दस्तावेज जरूर लाए
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है । जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र अथवा आय प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान सरपंच तहसीलदार या राजस्व विभाग द्वारा जारी प्रार्थी की आमदनी 15000 मासिक आय इससे कम का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। प्रार्थी का एक फोटो आवश्यक है।
दिव्यांगजन ये दस्तावेज साथ लेकर आए
दिव्यांगजन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है। सिविल सर्जन द्वारा दिव्यांग को जारी प्रमाण पत्र जिसमे प्रार्थी की दिव्यांगता 40% से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का एक फोटो, निवास प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, नियोक्ता संस्था के मुखिया ग्राम प्रधान सचिव तहसीलदार सरपंच या अन्य राजस्व विभाग द्वारा जारी प्रार्थी की आमदनी जिसमे 15000 मासिक या इससे कम हो।

जिले में जल्द ही लगेगा तीन जगह विशाल कैंप
उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थी ने 3 वर्ष के दौरान भारत सरकार राज्य सरकार या अन्य सामाजिक योजना के अंतर्गत किसी शासकीय अशासकीय या अन्य किसी संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया गया हो। उन्होंने बताया कि इसी मार्च के महीने में जिले महेंद्रगढ़ , नारनौल , कनीना में जल्द से जल्द कैंप लगने जा रहा है। इस कैंप में वहींल चेयर, आंखों के चश्मे, कानों की मशीन, दातों का जबड़ा, पैरों के चप्पल व जूते आदि अन्य सामान वितरित किए जाएंगे ।
जिला रेडक्रास सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने आमजन से निवेदन किया है कि आप अपने आस-पड़ोस अपने गांव अपने रिश्तेदार इस कैंप का अवश्य फायदा उठाएं और जरूरतमंद लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं ताकि कोई जरूरतमंद इससे वंचित ना रह सके । उन्होंने बताया आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या जिला रेडक्रास सोसाइटी नारनौल में जाकर 5 मार्च से पहले अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा कर उपायुक्त महोदय की इस कल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं । जिला रेडक्रॉस सोसाइटी लोगो की सेवा में 24 घंटे तैयार रहती है

