DESH KI AAWAJ

ग्राम पंचायत बिसारणिया की जल जीवन मिशन की आज की बैठक

ग्राम पंचायत बिसारणिया की जल जीवन मिशन की आज की बैठक

दिव्यांग जगत / चौहटन / रघुवीर पंचारिया

बाड़मेर जिले के पंचायत समिति चौहटन की ग्राम पंचायत बिसारणिया की जल जीवन मिशन की आज ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बैठक रखी थी |जिसमें राजस्व ग्राम वार कमेटी गठित कर कार्य समिति को प्रशिक्षण दिया और बताया जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर जल कनेक्शन देने की योजना है| जल जीवन मिशन योजना की बैठक सरपंच मूली देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई थी |जिसमें ग्राम विकास अधिकारी छुगाराम, वार्डपंच बीरबल शर्मा,चेनाराम जाखड़,पूर्व उपसरपंच उमाराम जाखड़,घेवरराम विरडा,पूनमाराम विरडा,ताजाराम,रायचन्दराम,देवीलाल जाखड़ सहित ग्रामीण उपस्थित हुए थे|

admin
Author: admin