DESH KI AAWAJ

महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के सभी शिव मन्दिरों पर रही भक्तों की भीड

महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के सभी शिव मन्दिरों पर रही भक्तों की भीड

बासक बाबा धाम स्थित शिव मंदिर पर 250 लीटर दुध व गन्ने के रस से हुआ भोले का अभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के सभी शिव मन्दिरों पर मगंलवार को भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया । पर्व की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के शिव मन्दिरों को आकर्षक विधुत लाईटों से सजाया गया व रात्रि मे मन्दिरों पर भजन संध्या के आयोजन किऐ गये । नसीराबाद के अनाज मण्डी स्थित शिव मंदिर , राजनारायण रोड स्थित जलवेश्वेर विश्वनाथ मंदिर , पलसानिया रोड स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर , धोबी मोहल्ला स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर भी पूजन करने वाले भक्तो की दिन भर भीड रही ।
बासक बाबा धाम पर 251 किलो दुध व गन्ने के रस से हुआ अभिषेक
नसीराबाद क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर स्थापित साढे पांच फीट की आदमकद औकारेश्वर महादेव मंदिर शिवालय पर दिन मे भक्तों द्वारा पूजन व जलाभिषेक किया जायेगा वही शाम को धाम समिति की ओर से 251 किलो दुध , गन्ने का रस व हल्दी चन्दन से अभिषेक धाम उपासक रणजीत महाराज के सानिध्य मे पंडित दिनेश कुमार दाधीच के मन्त्रोच्चार के किया गया । शाम को भण्डारा हुआ वही रात्रि मे बहार से आये कलाकारों द्वारा भजनो की प्रस्तति दी जायेगी ।
ग्रामीण अंचलों मे भी रही धूम
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू , लोहरवाड़ा , भटियाणी , झडवासा , सनोद , रामसर , ढाल , श्रीनगर , बाघसुरी , नान्दला , दिलवाडा आदि मे भी पर्व पर दिन मे सत्संग व रात्रि मे भजन कीर्तन आयोजित हुऐ । शिव मन्दिरों मे दिन भर भक्तो की भीड रहेगी । भक्तों ने भोलेनाथ के माला पुष्प के साथ बिल पत्र , दोब , आकडा धतूर के फूल , बेर आदि चढाकर पुजन किया ।

admin
Author: admin