DESH KI AAWAJ

शिवपुरा में तीन दिवसीय शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

शिवपुरा में तीन दिवसीय शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

शिवपुरा बना कैलाश, नवनिर्मित मंदिर में विराजे महादेव

शिव शक्ति की स्थापना में महादेव की प्रथम दिव्य दृष्टि पड़ते ही चटका दर्पण और चूर चूर हो गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा के निकटतम के ग्राम शिवपुरा में सोमवार को तीन दिवसीय शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ।
आचार्य और पंडित रामप्रसाद दाधीच के अनुसार इस शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गत दो दिनों से कलश यात्रा, गणपति स्थापना, हवन , न्यासादि श्वास कार्यक्रम के पश्चात सोमवार को इस नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव शक्ति, पिण्ड और भक्त हनुमान की स्थापना कर मंदिर पर हरी सिंह व सूरजकरण जाट चाँदमा द्वारा विधि विधान से कलश भी चढ़ाया गया।
इस अवसर पर यजमान सरपंच भँवर सिंह गौड, रणजीत सिंह, शिव सिंह और भँवर सिंह रावत की यजमानी में एक महाकुण्डिय यज्ञ आयोजित कर आहुतियां दी गई।
पंडित बलभ्भ पारीक, राहुल दाधीच और विकास गौतम
ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उक्त कार्य को सम्पन्न कराया । आयोजित इस कार्यक्रम मे आये विधायक रामस्वरूप लांबा व पूर्व उपजिला प्रमुख तारा सिंह रावत ने भी हवन यज्ञ मे आहुति दी।
शिव शक्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा में भगवान शिव की मूर्ति पर पर्दा करके सुकन्या वेदिका रावत के हाथ मे दर्पण देकर जब भगवान शिव के आंखों से मंत्रोच्चारण के साथ पट्टी खोलने पर पर्दे में ही सुकन्या वैदिका रावत के हाथ मे दर्पण पर शिव मूर्ति की प्रथम दृष्टि पड़ी और दर्पण चटक कर चूर चूर हो गया । इस पर आचार्य रामप्रसाद दाधीच ने बताया की यह हमारे और यजमान के सफल प्राण प्रतिष्ठा का सूचक है और भगवान शिव का आशीर्वाद भी।

admin
Author: admin