नसीराबाद के सुभाष गंज मण्डी स्थित भोलेनाथ मन्दिर का हुआ जीर्णोद्धार
नसीराबाद के सुभाष गंज मण्डी स्थित भोलेनाथ मन्दिर का हुआ जीर्णोद्धार
शुद्धिकरण व धार्मिक अनुष्ठान होगा 28 को
नसीराबाद । नसीराबाद के सुभाष गंज व्यापार मण्डल स्थित परिसर मे स्थापित शिव पंचायत मन्दिर का व्यापार मण्डल समिति द्वारा जीणोद्धार करवाया गया । मण्डल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गोयल ने बताया कि इस उपलक्ष्य मे मन्दिर परिसर मे 28 फरवरी , सोमवार को प्रातः 9 बजे मन्दिर मे विधि विधान से धार्मिक कार्यक्रम द्धारा मन्दिर का शुद्धिकरण किया जायेगा । इसके पश्चात हवन यज्ञ होगा । सांय को भोलेबाबा पंचायत का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जायेगी । व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश महाश्वेरी व कपिल चोकडीवाल ने बताया कि आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम मे समिति के अध्यक्ष , मन्त्री एवं कार्य समिति के सभी सदस्य गण शामिल होगे । शाम को ब्रह्म भोज के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा ।


