DESH KI AAWAJ

दिव्यांग से ठग लिए 10 हज़ार रुपये,थाने में शिकायत

ठगी:ई रिक्शा के नाम पर दिव्यांग से 10 हजार रुपए की ठगी

दरभंगा। ई रिक्शा देने के नाम पर दिव्यांग युवक से 10 हजार रुपए लेकर नहीं देने को लेकर दिव्यांग युवक ने थाने में शिकायत किया। बुधवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रामफल पासवान के दिव्यांग पुत्र उमाशंकर पासवान ने बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत किया है कि एक पाव कट जाने के कारण दिव्यांग हो गया हूं। जिसके कारण परिवार के भरण-पोषण करने में काफी ज्यादा कठिनाई हो रही है। इसी लिए सैयद नगर स्थित ई रिक्शा एजेंसी 2 माह पूर्व गया था, जहां पर सिमरी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी रामबाबू यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव से मुलाकात हुई थी।

जिनकी ओर से मुझे आश्वासन मिला था कि जल्दी ही ई-रिक्शा आपको ऋण पर मिल जाएगा। जिसके बाद उसके अकाउंट पर मैंने 10000 की राशि भेज दिया। उसके बाद से उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कॉल नहीं उठाता है और यदि बात होती है तो पैसा वापसी की मांग करने पर जान मारने की धमकी दिया जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि दिव्यांग युवक के आवेदन प्राप्त हुई है। उसे पैसे वापसी जल्द से जल्द करवाने की प्रयास करूंगी। वापसी नहीं होती है, तो पैसा लेने वाले के विरोध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin
Author: admin