DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे लगाया गया फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन केम्प

नसीराबाद मे लगाया गया फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन केम्प

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राज्य सरकार के शुद्ध के युद्ध के अभियान के तहत कमिश्नर फूड सेफ्टी राजस्थान सुनील शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को नसीराबाद के गांधी चोक स्थित रामचंद्र जी की धर्मशाला में फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। केम्प के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. के के सोनी अजमेर ने बताया कि शिविर में खाद्य व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित केम्प मे 30 व्यापारियों ने लाइसेंस बनवाये वही 128 ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया । जिन्हें मौके पर ही ऑनलाइन किया गया। इनमें से 15 लाइसेंस और 45 रजिस्ट्रेशन मौके पर ही जारी कर वितरित किए गए। खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के नियमानुसार प्रत्येक खाद्य व्यापारी को सालाना टर्न ओवर के अनुसार एफएसएसएआई का फूड लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है।नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही का प्रावधान है। शिविर के दौरान खाद्य व्यापारियों को नियमों की जानकारी भी दी गई।टीम में सुशील चोटवानी,प्रेमचंद शर्मा और महेश कुमार शर्मा खाद्यसुरक्षा अधिकारी, कमल शर्मा,केशव सिंह,दीपक वैष्णव,देवराज, राजकुमार इंदौरिया ने भाग लिया।

admin
Author: admin