जिला प्रमुख ने की साप्ताहिक जनसुनवाई प्राप्त प्रकरणों को निस्तारित करने के दिये निर्देश
जिला प्रमुख ने की साप्ताहिक जनसुनवाई प्राप्त प्रकरणों को निस्तारित करने के दिये निर्देश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कँवर पलाड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में सदैव की भांति प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जनसुनवाई में प्रार्थीयां श्रीमती विजय कंवर, सरपंच केबानिया ने राउमावि केबानिया व राउप्रावि मोतीपुरा में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्षन दिलवाने हेतु निवेदन किया है । जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने अधिषाशी अभियंता, सी.डी. को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी मदन सिंह रावत ग्राम सेदरिया ने अवगत कराया कि सेंदरिया में नेशनल हाईवे बाईपास से पेराफेरी की पानी की लाईन गुजर रही है । जो कि भूमिगत न होकर जमीन के उपर रखी हुई है । जिस कारण पानी की लाईन के टूटने की संभावना बनी रहती है। प्रार्थी ने उक्त पाईपलाईन को भूमिगत करने हेतु निवेदन किया हैं जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने अधिषण अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी चतरसिंह निवासी फतेहगढ़सल्ला, ब्यावर ने अवगत कराया कि प्रार्थी को आवंटित 5 बीघा आबादी एवं 5 बीघा शाला भवन एवं खेल मैदान में से पटवारी ने शाला भवन व खैल मैदान की जगह जमाबन्दी मे केवल खेल मैदान ही दर्ज किया तथा प्रार्थी के कमरे को आबादी से बाहर दर्शा दिया। अतः प्रार्थी ने तरमीन दुरस्त करवाने हेतु निवेदन किया । प्रकरण में जिला प्रमुख ने तहसीलदार ब्यावर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया। समस्त ग्रामवासी बनेडिया ने अवगत कराया कि राउप्रावि बनेडिया में विद्यार्थी नामांकन ज्यादा है एवं स्टाफ की भारी कमी है जिस कारण शिक्षण व्यवस्था में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी ने उक्त समस्याओं के समाधान हेतु निवेदन किया है। प्रार्थी हरचन्द सिंह रावत, सरपंच, मानपुरा ने ग्राम सबलपुरा में नवीन प्राथमिक विद्यालय खुलवाने तथा राउप्रावि रामपुरा को राउमावि में क्रमोन्नत करने हेतु निवेदन किया। प्रार्थी समस्त ग्रामवासी ढिगारिया ने अवगत कराया कि ग्राम ढिगारिया का उच्च प्राथमिक विद्यालय माध्यमिक में क्रमोन्नत हो गया है। वर्तमान में विद्यालय में कुल 261 बालक बालिकाएं अध्ययनरत है एवं केवल 5 कक्ष ही छात्रो के बैठने योग्य है उनकी भी मरम्मत की जानी है। ग्रामवासियों ने 5 कक्षा कक्ष की स्वीकृति जारी करने हेतु निवेदन किया है। उक्त तीनों प्रकरणों में जिला प्रमुख ने समस्या के निवारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री महोदय से पत्राचार किया। प्रार्थीयां रूकमा, सरपंच कायड़ ने अवगत कराया कि वार्ड नं. 9 की विभिन्न कॉलोनियो के कुछ खसरे एडीए द्वारा नियमन करके पटटे जारी कर रखे है। इन खसरो में न तो एडीए सडके बनवाता है और ना ही ग्राम पंचायत को एन.ओ.सी. जारी करता है। प्रार्थीया ने एन.ओ.सी. जारी करवाने हेतु निवेदन किया है। प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थीयां ने कॉलोनियो मे पानी का पर्याप्त प्रेशर नही होने की समस्या से भी अवगत कराया जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी भवानीशकर बैरवा, भिनाय ने ग्राम नागोला में बैरवा समाज के छात्रावास निर्माणार्थ 5 बीघा भूमि का आवंटन कराने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने जिला कलक्टर अजमेर से पत्राचार किया। प्रार्थी रामचन्द्र बैरवा निवासी नागोला, भिनाय ने काश्त कब्जा वाली भूमि को सिवायचक तथा अन्यत्र भू भाग को उतनी ही भूमि चरागाह में भू किस्म परिवर्तन कर प्रार्थी को भू नियमन कर रीलीफ दिलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने जिला कलक्टर अजमेर से पत्राचार किया। प्रार्थीया नोरती देवी ग्राम केसरपुरा ने बिजली विभाग द्वारा जारी डिमांड नोटिस को ड्रॉप करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने अधिक्षण अभियंता (ग्रामीण) को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी रूपा, अंराई ने प्रार्थी के पटटे के स्थान पर ग्राम पंचायत अंराई द्वारा पटटे पर पटटा नाजायज, मिलीभगत कर जारी करने को निरस्त कराने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख, अजमेर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थीया गोदावरी देवी प्रजापत निवासी बीर ने प्रार्थीया के मकान व खेत पर आने जाने वाले वर्षो पुराने रास्ते को बंद करने वालो पर कठोर कार्यवाही करते हुए बंद रास्ता खुलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी समस्त ग्रामवासी गोठियाना ने अवगत कराया कि महेन्द्र कलवार द्वारा आम रास्ते में ही मकान बना लिया गया है एवं पानी की टंकी का रास्ता रोक कर दीवार बना रहा है। प्रार्थीगण ने समस्या के समाधान हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थीगण हटूण्डी ने रेगरान बस्ती के पास से पानी की टंकी से नाले से पुष्तैनी के बंद आम रास्ते को पुनः खुलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी राकेश कुमार शर्मा, निवासी भिनाय ने ग्राम भिनाय में पुरानी धर्मशाला के नीचे स्थित ग्राम पंचायत की दुकान न0 2 पर पूर्व सरपंच श्री तुलसीराम खींची द्वारा जबरन किये गये अतिक्रमण पर कानूनी कार्यवाही कराने एवं उक्त दुकान का कब्जा दिलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख, ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी मोहनलाल निवासी ग्राम गोला, पीसांगन ने अवगत कराया कि गोला के ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव दीपक वर्मा को बार-बार पटटे हेतु निवेदन करने पर भी दीपक वर्मा द्वारा पटटा नही दिया जा रहा है। प्रार्थी ने ग्राम सेवक के विरूद्ध कार्यवाही करवाकर आवासीय मकान का पटटा जारी कराने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ग्रामवासी बडल्या ने ग्राम पंचायत बडल्या में नरेगा में होने वाली भारी अनियमिता से अवगत कराया। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। मीरा कंवर, जिला परिषद सदस्य अजमेर ने लुहार, कालबेलिया, एवं राव जाति को पटटे दिलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर पटटे की कार्रवाही करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में नन्दाराम मूण्ड, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, दिलीप प्रचार जिला परिषद सदस्य, शंकर सिंह पीपरोली जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, सुरेन्द्र सिह मसूदा प्रधान प्रतिनिधि एवं जिले की समस्त पंचायत समितियों के सरपंचगण व जन प्रतिनिधिगण, मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेशक समाज कल्याण विभाग, विमलेश डेटानी, अति. निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर, श्रीमती सरोज मकवाना, अति. प्रशासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर, डॉ. संपत सिंह जोधा, चिकित्सा विभाग अजमेर, श्रीमती अंजना शुभम जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, भगवती प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक, अजमेर, आई.सी. खण्डेलवाल, अधिषाषी अभियंता (वाटरशैड), आर.पी. शर्मा, अधिषाषी अभियंता (आर.डी.), कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता, (नरेगा), श्रीमती आरती यादव अति. निदेशक (कृषि), हेमन्त कुमार गुप्ता, पी.ओ., जिला परिषद, अजमेर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

