जलदाय मंत्री को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
जलदाय मंत्री को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया
जलदाय विभाग में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रतिनिधि मण्डल ने जलदाय मंत्री महेश जोशी को मांग पत्र सौंपा गया
मांग पत्र में मुख्यत:30-10-2017के आदेश को निरस्त करना, केडर स्ट्रैंथ बनाकर नई भर्ती करने, मंहगाई के अनुरूप लिवरीज राशि बढ़ाकर दस हजार करने, विभाग में रिक्त 70000 पदों पर नई भर्ती करने, शेष रहे दसवीं उत्तीर्ण सभी को स्टोर मुंशी प्रकरण, संविलिकरण ,
हर वित्तीय वर्ष में जिलेवार डी,पी, सी , करने, 25 सालों से कार्यरत जनता जल योजना कार्मिकों को स्थाई कर पुनः जलदाय विभाग में समायोजित करने,सहित विभिन्न मांगों को लेकर जलदाय मंत्री महेश जोशी को मांग पत्र सौंपा गया
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ,प्रदेश सलाहकार जीवन राम गुर्जर,प्रदेश प्रवक्ता भीखसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष टिकमाराम चौधरी , चौहटन से प्रदेश संगठन मंत्री शोभाराम आर्य, उपाध्यक्ष कौशलारम नैण, एलियास खान शिव, मुसाखान गडरा रोड , सहित
प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात करके जलदाय मंत्री को अवगत कराया गया
मंत्री महोदय द्वारा बताया गया कि विभागीय समस्याओं को लेकर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा एवं प्रतिनिधि मंडल को वार्ता में शामिल किया जाएगा

