ऐसी दीवानगी : छाती पर बनवाया आचार्य श्री का टैटू,
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं….
कुंडलपुर/ कुंडलपुर के बड़े बाबा के दरबार में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव छोटे बाबा आचार्य विद्यासागर महाराज के एक ऐसे भक्त भी मिले जिन्होंने छाती पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का टैटू बना के रखा है। कुंडलपुर के रहने वाले अमित जैन हैं होटल का व्यवसाय करते हैं और गुरुदेव के परम भक्त हैं उन्होंने कहा मेरे रग रग में आचार्य विद्यासागर महाराज का नाम है इतना बड़ा पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव हो रहा है और मेरे रोम रोम में आचार्य भगवान बसे हैं इसलिए मैंने अपने अपनी छाती पर टैटू बनवा लिया है।


